Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

उत्तराखण्ड का वीर सपूत सियाचिन में शहीद, सीएम ने जताया शोक

देहरादून मिरर/पौड़ी|

देश के सबसे ऊंचे युद्ध स्थल सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में गश्त के दौरान बर्फ की चपेट में आने से उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले का सपूत जवान विपिन गुसाईं शहीद हो गए। वह 24 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए जवान विपिन सिंह गुसाईं की शहादत पर शोक व्यक्त किया है।

पौडी गढ़वाल के विकासखंड पाबौ के अंतर्गत ग्राम धारकोट निवासी सूबेदार सिंह गुसाई का पुत्र विपिन गुसाईं 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान थे और वर्तमान में सियाचिन में तैनात थे। विपिन सिंह गुसाईं के शहीद हो जाने से उनके पैतृक गांव धारकोट में गमगीन माहौल हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सियाचिन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए  ग्राम धारकोट, पौड़ी निवासी, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह गुसाईं के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “राज्य सरकार हर समय शहीद के परिवारजनों के साथ है।”

स्थानीय विधायक व प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विपिन सिंह गुसाईं के शहीद होने पर अपना दुख व्यक्त किया है साथ ही उन्होंने कहा कि “भगवान शहीद के परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *