Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

उत्तराखंड : स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का किया दो किशोरों ने अपहरण, खेत में ले जाकर किया गैंगरेप।

देहरादून मिरर/ देहरादून। 

धर्मनगरी हरिद्वार से एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल जा रही छात्रा का दो किशोरों ने अपहरण किया और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। खबरों के मुताबिक छात्रा यहां अपनी दादी के साथ रहती है। पहले तो वह डर के सहमी रही। लेकिन बाद में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसने सारी बात दादी को बताई। जिसके बाद दादी ने कोतवाली आकर पुलिस को तहरीर दी। मिली जानकारी के मुताबिक लक्सर के एक मोहल्ले में रहने वाली 13 साल की लड़की के मां-बाप नहीं है। किशोरी अपनी दादी के साथ यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। लड़की शहर के ही दूसरे वार्ड में एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है।

दादी ने आरोप लगाया है कि 12 दिसंबर को वह स्कूल जा रही थीहै। रास्ते में लक्सर के ही एक गांव के दो लड़कों ने उनकी पोती को जबरन खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस को दादी ने बताया कि लड़कों ने लड़की के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है। धमकी देकर वह लड़की को लक्सर में छोड़ कर चले गए। इस मामले पर किशोरी से महिला दारोगा ने अलग से बात की किशोरी ने वही बात पुलिस को बताई जो दादी को बताई थी। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की दादी की तहरीर पर दोनों लड़कों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *