Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

उत्तराखंड : राहुल गांधी की रैली 16 दिसंबर को, कांग्रेस ने बाटी जिम्मेदारी।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

16 दिसंबर को उत्तराखंड के दौरे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आ रहे हैं। ऐसे में उनके दौरे की तैयारियां कांग्रेस पार्टी की ओर से शुरू हो गई हैं। देहरादून में राहुल गांधी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने का कांग्रेस जनों से आह्वान किया है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल।,प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव  की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और साथ ही संजीव आर्य भी मौजूद रहे। महानगर और पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

बता दे कि 16 दिसंबर को देहरादून में राहुल गांधी की एक विशाल जनसभा होने जा रही है। ऐसे में बैठक करके कार्यक्रम स्थल और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर मंथन किया गया। कार्यकारिणी बैठक में पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कर्मचारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह “नो वर्क नो पे” के विरोध में कर्मचारियों को समर्थन देते हुए सांकेतिक उपवास करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *