Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

उत्तराखंड में कल ये स्कूल रहेंगे बंद।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

कल मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए आदेश भी दे दिए गए हैं । दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को देखते हुए परेड ग्राउंड के आसपास के पूरे इलाके को जीरो जोन घोषित किया जा चुका है। इसलिए इसके 500 मीटर के दायरे में सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। कल परेड ग्राउंड में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई योजनाओं के शिलान्यास के साथ, लोकार्पण भी करेंगे पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में कड़े इंतजाम किए गए हैं इसी के मद्देनजर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *