Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

उत्तराखंड में ओमीक्रोन के 3 नए मामले आए सामने, कुछ सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी ।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

ओमीक्रोन का ग्राफ देश के साथ साथ प्रदेश में भी लगातार बढ़ता जा रहा है। आज राज्य में ओमीक्रोन के 3 नए मामले सामने आए हैं। इसमें रुड़की में मिले कोरोना संक्रमित यमन नागरिक में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राजपुर रोड निवासी बुजुर्ग दंपत्ति में भी ओमीक्रोन संक्रमण की पुष्टि हुई है।

आपको बता दें कि सबसे पहले देहरादून में बसंत बिहार निवासी युवती जो स्कॉटलैंड से लौटी थी उसमें ओमीक्रोन की पुष्टि हुई थी। युवती के माता-पिता  की रिपोर्ट का अभी बाकी है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।  रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। अब तक राज्य में ओमीक्रोन के चार मामले आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *