Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

उत्तराखंड में आपदा का जायजा लेने आज दून पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

देहरादून मिरर/ देहरादून|

प्रदेश में रविवार से अतिवृष्टि व भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर जानमाल को नुकसान पहुंचा है। आपदा में 50 से अधिक व्यक्तियों की जान गई है तो बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंची है। आपदा के बाद से ही केंद्र सरकार राज्य की स्थिति पर निगाह बनाए हुए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसका लगातार अपडेट ले रहे हैं। साथ ही राज्य को आपदा से निपटने के लिए केंद्र से हर संभव सहायता दी जा रही है। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं उत्तराखंड में आपदा का जायजा लेने आ रहे हैं।

जानें गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम

  • बुधवार रात को देहरादून पहुंचेंगे
  • गुरुवार सुबह पौने दस बजे वह जीटीसी हेलीपैड से आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के लिए रवाना होंगे।
  • वापस साढ़े ग्यारह बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के राज्य अतिथि गृह पहुंचेंगे।
  • एक घंटे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
  • दोपहर में वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *