Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

उत्तराखंड में आज घटा कोरोना का आंकड़ा, मौत के आंकड़ों में भी आई कमी।

देहरादून मिरर/ देहरादून। 

प्रदेश में आज कोरोना की रफ्तार में कुछ कमी आई है। साथ ही साथ मौत का आंकड़ा भी आज लगभग आधा हुआ है। आज प्रदेश में 2184 नए मामले मिले हैं। शनिवार के मुकाबले आज 300 से ज्यादा मामले  कम हुए हैं। आज राज्य में 5 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 75101 हो गई है। अब तक राज्य में कुल 41892 कोरोना मरीज रिकवर हो चुके हैं। आज उत्तराखंड के अलग-अलग अस्पतालों से 2260 कोरोना के रोगी स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं।

विभिन्न जिलों का कोरोना अपडेट :-

आज उधम सिंह नगर में 181, अल्मोड़ा में 322, उत्तरकाशी में 93 , बागेश्वर में 64, चमोली में 71, चंपावत में 36, देहरादून में 602, हरिद्वार में 199, पौड़ी गढ़वाल में 167, पिथौरागढ़ में 180, रुद्रप्रयाग में 212 और टिहरी में 62 मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *