Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 776 पदों पर निकाली भर्तियां।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

यूकेपीएससी ने 776 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उत्तराखंड सम्मिलित  राज्य कनिष्ठ अभियंता (जेई) सेवा परीक्षा के तहत यह पद विभिन्न विभागों में है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 17 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। इसमे आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 21 वर्ष और 42 वर्ष तक अलग-अलग निर्धारित की गई है। इस भर्ती में  1 साल के अतिरिक्त छूट भी रहेगी। कोरोना महामारी  का रोजगार व अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए सरकार ने भर्ती के लिए आवेदन पत्रों के लिए शुल्क माफ कर दिया है। आवेदन करने के लिए आयोग के आधिकारिक वेबसाइट www.ukpsc.gov.in  पर आवेदन करें। लिखित परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए जाएंगे।  चयन के लिए लिखित परीक्षा 920 अंकों की होगी और इंटरव्यू 100 अंकों का होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *