Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

“ईगास” उत्तराखण्ड के लोकपर्व पर अब रहेगा अवकाश

देहरादून मिरर/ देहरादून। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ पूजा पर  सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के बाद अब धामी सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्व पर एक दिन के अवकाश की घोषणा की है। ईगास पर्व उत्तराखण्ड का एक बहुत बड़ा और प्रमुख लोक पर्व है। पहाड़ों में दीपावली के 10 दिन बाद 11 वें दिन यानि बग्वाल के दिन ईगास पर्व मनाया जाता है। दीपावली का उत्सव इस दिन चरम पर पहुंचता है। एक ट्वीट कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक खास  अदाज में छुट्टी की जानकारी स्थानीय भाषा में देते हुए लिखा की उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति कु प्रतीक “ईगास” पर अब छुट्टी रालि। हमारु उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्योहार तै बड़ा धूमधाम से मनौं, अर हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्योहारों से जुणि रौ। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *