Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

आप की सरकार बनी तो हर महीने महिलाओं को देंगे 1000 रुपए : अरविंद केजरीवाल।

देहरादून मिरर/ काशीपुर।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल प्रदेश की आम जनता से बहुत से लोग लुभावने वादे कर रहे हैं। इस बार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल काशीपुर में काशीपुर में उनके द्वारा प्रदेश की मातृशक्ति के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने उत्तराखंड में भी पंजाब की तर्ज में महिलाओं को हर महीने एक ₹1000 देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी महिलाओं को सम्मान नहीं देना चाहती। लेकिन हमारी पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है। केजरीवाल द्वारा कहा गया कि उनकी सरकार बनते ही इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। उत्तराखंड की मातृशक्ति को भरोसा दिलाते हुए केजरीवाल ने कहा कि अब तक की सरकारें मातृशक्ति के उत्थान पर ध्यान नहीं दे रही थी। लेकिन आप समाज के हर तबके को साथ लेकर आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *