Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

आज होगी साल की आखिरी कैबिनेट बैठक, कई लोक लुभावने फैसले आज लिए जा सकते हैं ।

देहरादून मिरर/  देहरादून। 

प्रदेश में आज इस साल की आखिरी कैबिनेट बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर 12:00 बजे से सचिवालय में शुरू होगी। बैठक विश्वकर्मा भवन स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली  सभागार में होगी।

बताया जा रहा है कि आज बैठक में राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 37% आरक्षण का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके अलावा कोविड-19 पर आधारित प्रदेश की नई स्वास्थ्य नीति का प्रस्ताव भी सरकार ला सकती है। इस बैठक में विभिन्न विभागों की सेवा संशोधित नियमावली पर भी आज कैबिनेट की मुहर लग सकती है। इसके साथ ही कई अन्य प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है । ऊर्जा निगम कार्मिकों की वेतन से संबंधित मांगों पर बैठक में आज अहम फैसले लिए जा सकते हैं। चुनावी साल में मंत्रिमंडल कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *