Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

अगर बीजेपी टिकट देगी तो बीजेपी में जाऊंगी – सरिता आर्य।

देहरादून मिरर/ देहरादून। 

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक पार्टियों टिकटों के बंटवारे में लगे हैं। ऐसे में खूब बयानबाजी भी हो रही है। शनिवार को महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी सविता आर्य को लेकर कांग्रेस भवन पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान सरिता आर्य ने कांग्रेस नेताओं के सामने ही यह कह दिया कि बीजेपी टिकट देगी तो बीजेपी में जाऊंगी।

दरअसल टिकट को लेकर उनकी नाराज़गी दिखी। उन्होंने कहा कि मैं खुद महिलाओं के टिकट नहीं दिला पा रही हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं खुद को नहीं रोक पा रही हूं, तो बाकियों को कैसे रोकूं। उन्होंने कहा कि प्रहलाद जोशी से उनकी बातचीत नहीं हुई है। मैं सिर्फ अपनी बातें सबके सामने रख रही हूं। अभी तक मैं सिपाही की तरह कांग्रेस के साथ काम में लगी हुई हूं। अगर मुझे इग्नोर किया गया तो फिर मैं मजबूर हूं उन्होंने तो यहां पट्ठे डाला कि हम सब स्वतंत्र हैं अगर महिलाओं को  इग्नोर किया जाएगा तो निर्णय लेने के लिए हम स्वतंत्र हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *